फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man attending relative's wedding beaten up by 8 people

Chamba News: रिश्तेदार की शादी में शामिल व्यक्ति को 8 लोगों ने पीटा

Thu, 16 Nov 2023 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Man attending relative's wedding beaten up by 8 people
बनीखेत (चंबा)। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे व्यक्ति की आठ लोगों ने पिटाई कर दी। इससे व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के दौरान व्यक्ति के सिर में तीन टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित कमलदेव पुत्र केहर सिंह निवासी ग्राम भरूड़ी डाकघर शेरपुर ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि वह और उनका भाई 15 नवंबर को ग्राम फ्रोटका में रिश्तेदार के घर शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान नवीन कुमार, मोहित, रमी, रेतेश, अजय, करण, युवी और विशाल ने उनका रास्ता रोककर बेवजह बहस और गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। ऐसा करने से मना करने पर उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। इस कारण उनके सिर पर गहरी चोट आई है। उन्हें पीएचसी बनीखेत ले जाया गया। यहां उनके सिर में तीन टांके लगे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed