फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Loss of millions due to sheep and sheep being buried in debris

मलबे में भेड़-बकरियां दबने से लाखों का नुकसान

Tue, 11 May 2021 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Loss of millions due to sheep and sheep being buried in debris
भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल की पूलन पंचायत में देर रात दो बजे भारी बारिश के बाद गड़ा नाले में बढ़े जलस्तर के बाद मलबे के नीचे दबने से भेड़-बकरियों की मौत से भेड़ पालक को लाखों की चपत लगी है। प्रभावित ने नुकसान की सूचना पंचायत प्रधान को दी। उसके बाद भरमौर प्रशासन को नुकसान की सूचना दी गई। मंगलवार को संबंधित क्षेत्रीय पटवारी और पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर वास्तु स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रभावित भेड़पालक मदन लाल पुत्र युनिया राम निवासी पूलन ने बताया कि खाद एकत्रित करने के लिए उन्होंने अपनी भेड़-बकरियां खेत में ही रखी थी। सोमवार देर रात करीब दो बजे मौसम के बदले तेवरों के बाद क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बादलों की गर्जना के साथ हुई भारी बारिश से अचानक गड़ा नाले का जलस्तर बढ़ गया। नाले में बढ़े जलस्तर को देख उन्होंने परिवार सहित वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। कहा कि आंखों के सामने नाले में बहकर आए मलबे और पत्थरों की जद में उसकी 30 के करीब भेड़-बकरियां दब गईं। करीब दस भेड़-बकरियां घायल हुई हैं।
विज्ञापन

पूलन पंचायत की प्रधान अंजना ठाकुर ने बताया कि सोमवार देर रात गड़ा नाले में जलस्तर की जद में आने से मदन लाल की 30 के करीब भेड़-बकरियां दब कर मर गईं। मलबे में दबी भेड़-बकरियों को निकालने का क्रम जारी है। पंचायत प्रधान ने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि मौके पर पटवारी और पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया है। एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने कहा कि पूलन पंचायत के गड़ा नाले में बादल नहीं फटा है। बल्कि, भारी बारिश के बाद गड़ा नाले में बढ़े जलस्तर से मलबे की जद में आने से भेड़-बकरियां दबी हैं। कहा कि प्रभावित को नुकसान के अनुरूप उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed