{"_id":"577a62cb4f1c1b72027fa04d","slug":"local-artist-in-chamba-minjar-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड गायकों पर अंकुश, हिमाचली कलाकारों पर होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड गायकों पर अंकुश, हिमाचली कलाकारों पर होगी धनवर्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 04 Jul 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिंजर मेला सांस्कृतिक संध्या में इस बार बॉलीवुड कलाकारों पर खर्च हो रही धनराशि पर अंकुश लगाया जाएगा। इस कट से बचने वाली राशि को हिमाचली कलाकारों पर खर्च किया जाएगा। यह फैसला पिछले कुछ सालों से हिमाचली कलाकारों को मिल रहे बजट में कमी पर उनकी शिकायत के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन
पिछले साल मिंजर मेले में हिमाचली व स्थानीय कलाकारों पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे जबकि स्टार नाइट पर पहुंचे पार्श्व गायकों पर 40 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि खर्च की गई थी। इस बार प्रशासन इस पलड़े को हिमाचल की तरफ झुकाने के मूड में है। जिससे हिमाचली कलाकारों पर धन वर्षा होने की संभावना बढ़ गई है। वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के इशारे के बाद सांस्कृतिक संध्या आयोजन समिति ने इस फैसले को लागू करने पर बैठक में चर्चा की है।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या आयोजन समिति की बैठक में हुई चर्चा को सार्वजनिक करते हुए अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा शुभकरण सिंह ने बताया कि पहली बैठक में मिंजर की रूपरेखा तय की गई है। वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने हिमाचली कलाकारों को तवज्जो देने की बात बचत भवन में हुई बैठक में कही थी। हालांकि स्थानीय कलाकारों को इस बार भी स्क्रीनिंग कमेटी से होकर गुजरना होगा। इस कमेटी में सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 33 कर दिया गया है।
विज्ञापन
कमेटी में तीन सरकारी और 30 गैर सरकारी सदस्य शामिल किए गए हैं। सरकारी सदस्यों में भाषा अधिकारी, लोक संपर्क अधिकारी व प्रोफेसर विद्या सागर को शामिल किया गया है। ये कमेटी जिन कलाकारों का नाम तय करेगी उसे ही मिंजर मंच पर गाने का अवसर मिल पाएगा। सांस्कृतिक संध्या आयोजन समिति ने वरिष्ठ गायकों को स्क्रीनिंग की छूट दी है। उन्हें इस परीक्षण से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्क्रीनिंग कमेटी तय करेगी सीनियर गायक कौन
मिंजर मेला सांस्कृतिक संध्या में सीनियर गायकों को ऑडिशन नहीं देना पड़ेगा। लेकिन सीनियर गायकों की रूपरेखा क्या होगी इसका निर्धारण फिलहाल नहीं हुआ है। एडीएम शुभकरण सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी यह तय करेगी कि कौन सा गायक वरिष्ठ श्रेणी में है और कौन कनिष्ठ की श्रेणी में।
उपायुक्त कार्यालय के बाहर स्थापित होगी सुझाव पेटी
मिंजर मेले में आने वाले कलाकारों के लिए सुझाव पेटी जल्द ही उपायुक्त कार्यालय के बाहर स्थापित होगी। जिसमें शहरवासी अपने पसंदीदा गायक का नाम डाल पाएंगे। मिंजर से पूर्व होने वाली समिति की आगामी बैठकों में इन्हीं नामों पर चर्चा होगी।