{"_id":"69d299dd5294dbe83f0b8f8e","slug":"little-hands-gave-wings-to-hope-with-their-pens-chamba-news-c-88-1-cmb1003-179483-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नन्हें हाथों ने कलम से दी उम्मीद के पंखों को उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नन्हें हाथों ने कलम से दी उम्मीद के पंखों को उड़ान
Sun, 05 Apr 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 1700 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए उत्साह के साथ दी परीक्षा
15 शिक्षा खंडों में परीक्षा के बाद दिखा विद्यार्थियों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में रविवार का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं था, बल्कि यह उन सपनों को पूरा करने का दिन था जो उड़ान भरने के लिए पंख फैलाए खड़े थे।
स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट योजना परीक्षा से पहले स्कूलों के गेट पर उम्मीदों की गूंज थी। कोई आखिरी बार नोट्स पलट रहा था तो कोई चुपचाप अपनी धड़कनों को संभालते हुए भविष्य के सवालों का सामना करने के लिए तैयार था। परीक्षा शुरू होते ही कमरों में सन्नाटा नहीं, बल्कि लिखाई चल रही थी। जब परीक्षा खत्म हुई तो चेहरों पर थकान नहीं, बल्कि यह संतोष था कि सपनों को पूरा करने के लिए एक कदम बढ़ा दिया है।
-- -- -- -- --
चंबा। दिन : रविवार। स्थान : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी। समय : सुबह 10:30 बजे। स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थी स्कूल में पहुंच रहे हैं। स्कूल स्टाफ विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में भेज रहा है। समय : 10:45 बजे। स्कूल स्टाफ विद्यार्थियों को परीक्षा के नियम और अन्य जानकारी समझाता नजर आया। विद्यार्थी इस जानकारी को ध्यान से सुनते रहे। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू होती है। दोपहर 1:15 बजे परीक्षार्थी केंद्र से बाहर निकलते समय एक-दूसरे से प्रश्नपत्र पर चर्चा कर रहे हैं। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सभी परीक्षा केंद्रों में सफल रहा। बारह विद्यार्थियों को योजना के तहत स्कॉलरशिप की व्यवस्था रहेगी।
--
1700 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा
जिले के 15 शिक्षा खंडों में रविवार को स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत परीक्षा हुई। इसमें जिले के करीब 1700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। करीब 100 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विभाग ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए निर्देश जारी किए थे। योजना के तहत दो चरणों में परीक्षा होगी। पहला चरण रविवार को हुआ। दूसरे चरण के टॉप 12 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के दौरान चार हजार, पांच हजार और छह हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
--
परिचर्चा
-- -- -- -- --
स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसके लिए तैयारियां भी सही रहीं। परीक्षा भी बेहतर हुई है। - अनामिका
--
परीक्षा बेहतरीन रही। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। समय पर परीक्षा शुरू हुई। उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे। -
कौस्तब
--
स्कूल की वार्षिक परीक्षा के दौरान की गई पढ़ाई भी छात्रवृत्ति परीक्षा में काम आई। अच्छे अंक आने के लिए आश्वस्त हूंं।-
मुद्दसर
--
सरकार की यह योजना बेहतरीन है। तीन साल तक स्कॉलरशिप मिलेगी। उम्मीद है कि परीक्षा का पहला चरण उत्तीर्ण करूंगी।
- वंशिका