फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Life did not return on track after snowfall

बर्फबारी के बाद पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

Sat, 15 Jan 2022 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Life did not return on track after snowfall
खज्जियार मार्ग से बर्फ हटाते कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। भारी बर्फबारी के बाद मौसम तो खुल गया है लेकिन, लोगों के लिए राहत नहीं दे पाया है। आलम यह है कि भरमौर-पठानकोट एनएच पर खड़ामुख से आगे भरमौर तक ग्रामीणों को बस सुविधा नसीब नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एनएच पर भारी फिसलन है। विभाग ने फिसलन रोकने के लिए अपने स्तर पर मिट्टी, रेत और नमक तक फिंकवाया लेकिन, ये उपाय भी कारगर साबित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में लोग मीलों पैदल सफर तय कर अपने घरों तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। वहीं, जिले में 36 ट्रांसफार्मर, 13 पेयजल स्कीमें और पांच मार्ग यातायात के लिए बाधित पड़े हैं, जिन्हें सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी डटे हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कबायली क्षेत्रों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ने लोगों सहित अधिकारियों की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया है। बर्फबारी के चलते कई गांव 10-12 दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं। ग्रामीणों के मोबाइल फोन चार्ज न होने से शोपीस बने हुए हैं। वहीं, लाइनों को दुरुस्त करने के लिए मीलों पैदल सफर तय कर आवाजाही करने पर भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से चार फीट तक बर्फबारी के बीच कर्मचारी वर्ग भी जान की परवाह किए बगैर कार्य को अंजाम देने में डटे हुए हैं। कबायली क्षेत्र भरमौर में 35 और पांगी में एक ट्रांसफार्मर बंद होने से दर्जनों गांव अंधेरे में हैं। वहीं, भरमौर में 11, पांगी और तीसा में 1-1 पेयजल स्कीमें प्रभावित होने से लोग मीलों दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोत और नालों से पीने का पानी लाने के लिए मजबूर हैं।

एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण दिक्कत हो रही है। कहा कि कर्मी दिन-रात बंद सेवाओं को बहाल करने के कार्य में डटे हुए हैं। जल्द व्यवस्थाएं बहाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed