{"_id":"4b85a89048ca1ce467e03530f80f027e","slug":"lience-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आतिशबाजी बेचने वालों के जांचे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आतिशबाजी बेचने वालों के जांचे लाइसेंस
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को दीपावली से एक दिन पहले चंबा मुख्यालय स्थित मेन बाजार में पुलिस ने निरीक्षण अभियान शुरू किया। इस मौके पर मुख्य रूप से आतिशबाजी की दुकानें लगा बैठे व्यवसायियों से आतिशबाजी बेचने के लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो वहीं सड़कों पर अपने उत्पाद रखकर बेचने वालों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
दीपावली के चलते मंगलवार को चंबा बाजार में सैकड़ों लोगों की आमद दिखी जिन्होंने जमकर खरीदारी की, तो वहीं इसी बीच सिटी चौकी पुलिस के प्रभारी मनोज वालिया की अगुवाई में चला निरीक्षण अभियान आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग पुलिस की कार्रवाई को देखकर अपने आप को सुरक्षित मान रहे थे, तो व्यवसायियों ने भी पूरा दिन काफी लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि शहर में एक दम शांति का माहौल व्याप्त है। इसके अलावा हर तरह की गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर है।
विज्ञापन