फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leaving passbooks at post offices leads to scams: Rajiv

घोटाले का कारण बनता है डाकघर में पासबुक छोड़ना : राजीव

Thu, 19 Feb 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Leaving passbooks at post offices leads to scams: Rajiv
चंबा। जिले के डाकघरों में हाल ही में हुए घोटालों की जांच में उपभोक्ताओं की लापरवाही सामने आई। कई बुजुर्ग उपभोक्ता अपनी पासबुक डाकघर में ही छोड़ जाते हैं। इसी वजह से कुछ कर्मचारियों द्वारा उनकी पासबुक का दुरुपयोग कर पैसे निकाल लिए जाते हैं। यह बात डाक विभाग चंबा के अधीक्षक राजीव गुरंग ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग को कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके खाते से पैसे गायब हैं। ऐसे मामलों में अक्सर पासबुक डाकघर में छोड़ना मुख्य वजह बनता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से स्पष्ट रूप से कहा है कि पैसे जमा या निकालने के समय ही पासबुक साथ लाएं। कार्य पूरा होने के बाद पासबुक को तुरंत अपने साथ ले जाएं। इससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या गड़बड़ी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

जागरूकता और सतर्कता के जरिये न केवल पैसे सुरक्षित रहेंगे बल्कि डाकघरों में घोटालों की घटनाओं पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भलेई, मसरूंड सहित अन्य डाकघरों में उपभोक्ताओं के पैसों के साथ घोटाले होने के मामले सामने आए है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए विभाग ने उपभोक्ताओं को यह सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed