{"_id":"56f930814f1c1b2d74f00256","slug":"landslyding","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकरोड़-चरड़ा मार्ग पर भूस्खलन जारी, बहाल नहीं हो पाई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकरोड़-चरड़ा मार्ग पर भूस्खलन जारी, बहाल नहीं हो पाई आवाजाही
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 28 Mar 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़-चांजू-चरड़ा मार्ग पर आवाजाही बहाल नहीं हो पाई।
- फोटो : अमर उजाला
नकरोड़-चांजू-चरड़ा मार्ग पर आवाजाही सोमवार को भी बहाल नहीं हो पाई। लोक निर्माण विभाग के कामगार मार्ग खोलने में जुटे रहे लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। भारी भूस्खलन जारी रहने की वजह से काम में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन
विभाग ने मार्ग खोलने के लिए भारी मशीनरी लगा रखी है लेकिन कुछ मीटर की खुदाई करने के बाद उतना ही मलबा दोबारा से नीचे पहुंच रहा है। यहां सड़क का करीब 150 मीटर लंबा हिस्सा जमींदोज हो गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि मार्ग को दोबारा बहाल करने में लोनिवि ने पूरी ताकत झोंक दी है। भूस्खलन वाली जगह हादसे का खतरा बना हुआ है और लगातार पत्थर बरस रहे हैं।
विज्ञापन
उनका एक मजदूर पहले भी घायल हो चुका है। जिसका उपचार चंडीगढ़ में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूरों की जान की परवाह करते हुए विभाग इस जोखिम भरे काम को पूरा कर रहा है, जिसकी वजह से देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में मार्ग आवाजाही के लिए बहाल हो सकता है।
विज्ञापन