{"_id":"69f78417d065a3e19e0e9d62","slug":"lake-tourism-in-chamera-dankund-ghat-to-be-built-near-sheetla-temple-chamba-news-c-88-1-cmb1003-182343-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चमेरा, डैणकुंड में लेक टूरिज्म, शीतला मंदिर के पास बनेगा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चमेरा, डैणकुंड में लेक टूरिज्म, शीतला मंदिर के पास बनेगा घाट
Sun, 03 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
एशियन डेवलपमेंट बैंक के परियोजना निदेशक विवेक महाजन ने किया निरीक्षण
डैणकुंड में साइकिलिंग ट्रैक को लेकर तलाशीं संभावनाएं, जारी किए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एशियन डेवलपमेंट बैंक के परियोजना निदेशक विवेक महाजन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं को लेकर निर्धारित साइटों का निरीक्षण किया।
टीम ने चमेरा लैक डैणकुंड में प्रस्तावित लेक टूरिज्म और साइकिलिंग ट्रैक को लेकर संभावनाएं तलाशीं। इससे पहले शहर के सौंदर्यीकरण, शीतला माता मंदिर के समीप घाट और शहर के लिए लिफ्ट की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
शहर में निरीक्षण के लिए टीम एक मई को चंबा पहुंची। टीम ने तीन मई तक विभिन्न जगहों का दौरा किया और संभावनाएं तलाशीं। इसके अलावा सुल्तानपुर के समीप हैलीपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट जांची। साथ ही निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। गौरतलब है कि एडीबी की ओर से शहर में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। इससे शहर का जहां सौंदर्यीकरण होगा। साथ ही लिफ्ट लगने से लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी।
विज्ञापन
एशियन डेवलपमेंट बैंक के परियोजना निदेशक विवेक महाजन ने बताया कि तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण को लेकर संभावनाएं तलाशी हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
--