फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Know who got the lead after 26th round

26वें राउंड के बाद चलेगा पता किसको मिली लीड

Mon, 01 Nov 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Know who got the lead after 26th round
मतगणना केंद्र में निरीक्षण करते उपायुक्त डीसी राणा। - फोटो : Chamba
चंबा। मंडी संसदीय उपचुनाव के चुनावी रण में उतरे प्रत्याशियों को जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी से मिली लीड का खुलासा 26 राउंड के बाद चलेगा। लाउड स्पीकर से राउंड दर राउंड लीड की जानकारी दी जाएगी। वहीं चुनाव आयोग की ईसीआई साइट से जानकारी उपलब्ध रहेगी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल के भीतर स्थित स्टांग रूम में बड़ी महफूजी के साथ ईपीएम मशीनों को रखा गया है। संस्थान के इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा चारचौबंद किया गया है। सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी और पुलिस जवानों के कंधों पर है। किसी को भी पूर्व अनुमति के संस्थान परिसर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपचुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों की जीत में भरमौर-पांगी के मतदाता टर्निंग प्वाइंट का काम करते हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल में मंगलवार सुबह आठ बजे से छह टेबलों पर मतगणना का क्रम शुरू होगा। इसके लिए 6 काउंटर सुपरवाइजर, 6 सहायक काउंटर सुपरवाइजर और 6 माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। 26 राउंड के बाद किस पार्टी प्रत्याशी को भरमौर-पांगी से मिली कुल लीड का खुलासा होगा। मतगणना केंद्र में बिना अनुमति के किसी के भी प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने सोमवार को मतगणना केंद्र में तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर मतगणना को लेकर अंतिम रिहर्सल भी करवाई गई।
विस क्षेत्र भरमौर-पांगी के अधीन 75 हजार 486 मतदाता हैं। मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव को लेकर 37995 मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 50.60 फीसदी रही। अब मतगणना के बाद ही इस बात से पर्दा उठेगा कि आखिर भरमौर-पांगी से किस दल के प्रत्याशी को कितनी लीड दिलाने में नेता और कार्यकर्ता सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान सरोल में आज सुबह 8 बजे मतगणना होगी। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed