फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar Panchayat's drinking water tank leaks, people yearning for water

Chamba News: खज्जियार पंचायत का पेयजल टैंक लीक, पानी के लिए तरस रहे लोग

Sun, 21 Jul 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jul 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar Panchayat's drinking water tank leaks, people yearning for water
खज्जियार (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत खज्जियार पंचायत के पुखरी गांव में बना जल भंडारण टैंक लीक हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ टैंक से पानी व्यर्थ बह रहा है, दूसरी ओर ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह से टैंक लीक हो रहा है। हैरानी की बात है कि जल शक्ति विभाग को भी इस बारे में अवगत करवाया गया है, मगर अभी तक विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। इस टैंक से खज्जियार, सिंगी और कोहलड़ी पंचायतों के हजारों लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस टैंक की क्षमता करीब बीस हजार लीटर है। 40 साल पहले टैंक का निर्माण हुआ था। ग्रामीणों में मदन लाल, शंकर कुमार, पूथी चंद, बुधिया राम, कृष शर्मा, सूरज कुमार, प्रदीप कुमार, कर्म चंद और मंशा राम ने बताया कि गांव के ही समीप एक अन्य जगह उठाऊ पेजयल योजना का टैंक बना है। विभाग से यहां से पानी देने की मांग उठाई गई है, मगर अभी तक कोई प्रयास नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस बारे में जल्द कदम उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द ही इस बारे में उचित कदम उठाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed