{"_id":"616c2dd029dcb0667f585e40","slug":"khajjiar-buzzed-with-tourists-on-weekends-hotels-packed-chamba-news-sml387472753","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक स्थल खज्जियार में वीकेंड पर उमड़ रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक स्थल खज्जियार में वीकेंड पर उमड़ रहे पर्यटक
विज्ञापन
पर्यटक स्थल खज्जियार फिर से हुआ पर्यटकों से गुलजार।
- फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार वीकेंड पर एक बार फिर से पर्यटकों से गुलजार हो गया है। खज्जियार के सभी होटल पैक हो गए हैं। इससे होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। इसके अलावा पर्यटन से जुड़ा अन्य कारोबारी भी खुश है।
शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पर्यटक स्थल खज्जियार का झील मैदान सैलानियों से भरा रहा। पर्यटकों ने खज्जियार की हसीन वादियों का जमकर आनंद उठाया। इसके अलावा खज्जियार झील और उसके अंदर रहने वाली मछलियों को देख भी पर्यटक काफी आनंदित हुए।
वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से इस बार पर्यटक सीजन फीका रहा है। इसके चलते पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है, लेकिन वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों को चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें चौपट हुए कारोबार दोबारा पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। खज्जियार में जहां कुछ दिन पहले सभी होटल खाली पड़े थे। वहां, वीकेंड पर पर्यटकों की एडवांस बुकिंग आ गई। खज्जियार के साथ-साथ डलहौजी में भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। खज्जियार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से होटल कारोबारियों को राहत मिली है। अन्यथा कोरोना की वजह से होटल कारोबार पूरी तरह से चौपट हो चुका था। आने वाले दिनों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने का अनुमान है।