फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   karosin oil fire one injuried

लंगोटी गांव में युवती ने मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग

Tue, 29 Mar 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Tue, 29 Mar 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बंदला के लंगोटी गांव में युवती ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इस हादसे में युवती 60 प्रतिशत तक झुलस गई है। जिसे चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवानी पुत्री विजय कुमार निवासी गांव लंगोटी डाकघर बंदला मंगलवार सुबह के समय अपने घर के पास ही स्थित घराट में आटा लेने गई थी। उसी दौरान युवती ने घराट में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर फेंक कर खुद को आग लगा ली। घटनास्थल पर मौजूद युवती के भाई ने मुस्तैदी दिखाते हुए वहां पर रखी हरी घास से अपनी बहन को लगी आग को बुझाया। घटना के तुरंत बाद वहां पर आसपास के लोग व युवती के परिजन एकत्र हो गए। उसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसी हुई युवती को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जानकारी चंबा थाना में दी। पुलिस ने अस्पताल में आकर युवती तथा उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। युवती ने अपने बयान में बताया कि उस पर किसी ने भी आत्महत्या करने का दबाव नहीं बनाया था। उसने अपनी मर्जी से ऐसा कदम उठाया है। वहीं पुलिस की टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवती ने ऐसा क्यों किया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयान दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed