फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kanu won the 100m race in the women's category, while Raghav won the men's category.

Chamba News: महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कनु, पुरुष वर्ग में राघव रहे अव्वल

Sun, 15 Feb 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kanu won the 100m race in the women's category, while Raghav won the men's category.
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक खेल महोत्सव 2025-26 का आयोजन किया गया। इस मौके आयोजित 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में कनु ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और कल्पना ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही पुरुष वर्ग में राघव, समीर अत्री और अतुल शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोनिका, शीतल शर्मा और यदु क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में राघव, अतुल और रजत ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अंजना और साहिल वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में आदित्य कुमार प्रथम, समीर अत्री द्वितीय और अरविंद सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं महिला वर्ग में महक ने पहला, कृतिका दूसरा और सुहानी तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही। भाला फेंक प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में अतुल शर्मा प्रथम, समीर अत्री द्वितीय और आदित्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं महिला वर्ग में महक, अंजना और शीतल को क्रमशः पहला, दूसरा व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट एथलीट) का अवार्ड पुरुष व महिला वर्ग में राघव और महक ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आगाज चुवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया और कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. अश्विनी अवस्थी (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोटला बेहड़) ने झंडा फहरा कर किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में खेल प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल को अति आवश्यक बताया तथा खेल किस तरह हमारे जीवन के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इस पर प्रकाश डाला। समारोह के दूसरे सत्र में सिहुंता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार बताैर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed