फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jairam Thakur to hold a public meeting in Bhalei on the 17th.

Chamba News: भलेई में 17 को जनसभा करेंगे जयराम ठाकुर

Wed, 14 Oct 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jairam Thakur to hold a public meeting in Bhalei on the 17th.
सलूणी (चंबा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 17 अक्तूबर को भलेई में जनसभा को संबोधित करेंगे। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल सलूणी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायक डीएस ठाकुर ने भाजपा मंडल सलूणी के अध्यक्ष मदन ठाकुर और मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में 17 अक्तूबर को भलेई में आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में जयराम ठाकुर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से संवाद करेंगे। भाजपा मंडल सलूणी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों में जुटा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed