फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ivil hospital building will be built in Saluni from eight crore 61 lakhs, pwd is completing the tender process, work will start this month, A dozen panchayats will get benefit

आठ करोड़ 61 लाख से सलूणी में बनेगा सिविल अस्पताल भवन

Sun, 25 Jul 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
ivil hospital building will be built in Saluni from eight crore 61 lakhs, pwd is completing the tender process, work will start this month, A dozen panchayats will get benefit
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की एक दर्जन पंचायतों के लोगों को जल्द ही सिविल अस्पताल की सुविधाएं मिलने वाली हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से सिविल अस्पताल का भवन बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसी महीने टेंडर करवाकर विभाग अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर देगा। आठ करोड़ 61 लाख की धनराशि से सलूणी में सिविल अस्पताल का भवन बनाया जाएगा। जहां पर सलूणी की एक दर्जन पंचायतों के लोगों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। काफी समय से सलूणी में सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य रुका पड़ा था। जिसे शुरू करवाने के लिए कुछ समय पहले पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इसमें प्रतिनिधियों ने सिविल अस्पताल भवन का कार्य शुरू करवाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री की ओर से आदेश होने पर लोनिवि ने सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य को लेकर कदमताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत समिति सलूणी की अध्यक्ष कंगना सेठी, सलूणी प्रधान मान सिंह, उपप्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल बनने से ग्राम पंचायत सलूणी, दिघाई, बिआणा, सिंगाधार, खरोटी, खरल, पुखरी, सूरी, किलोड़ सहित अन्य पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में सलूणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चलाया जा रहा है। जहां पर मरीजों के टेस्ट नहीं किए जाते। ऐसे में सिविल अस्पताल बनने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों के सभी प्रकार के टेस्ट सिविल अस्पताल में होंगे।
विज्ञापन

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया ने बताया कि सिविल अस्पताल सलूणी का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी महीने टेंडर करवाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed