फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It is not too hot now, no need to change school timings

Chamba News: अभी नहीं पड़ रही ज्यादा गर्मी, स्कूल का समय बदलने की जरूरत नहीं

Mon, 20 May 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
It is not too hot now, no need to change school timings
चंबा में तेज धूप से बचने के लिए शहर से छाता लेकर गुजरती युवतियां।संवाद
चंबा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूल की समयसारिणी बदलने के आदेश जारी हो गए हैं, वहीं चंबा जिले में अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

स्कूलों की समयसारिणी को लेकर शिक्षा उपनिदेशक, स्कूल प्रधानाचार्यों और अभिभावकों का एक ही मत है। उनके अनुसार यही समयसारिणी सही है। शिक्षा उपनिदेशक का कहना है कि अगर कोई स्कूल मुखिया इस बारे में पत्राचार करता है तो प्रशासन को इस बारे में अवगत करवा दिया जाएगा।
वर्तमान में जिले में स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। जानकारी के अनुसार अगले चार दिन तक जिला प्रशासन ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी लोगों से सुरक्षित रहने का आह्वान किया गया है। स्कूल भी इस दौरान संचालित रहेंगे, मगर किसी भी स्कूल से समयसारिणी बदलाव को लेकर पत्राचार विभाग से नहीं किया गया है।
विज्ञापन

--
जिला मुख्यालय चंबा में अभी ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही है। ऐसे में स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करने की अभी तक कोई संभावना नहीं है।
- विकास महाजन, प्रधानाचार्य, गर्ल्स स्कूल चंबा

--जिले के स्कूलों में वर्तमान समय की समयसारिणी ही अनुकूल है। अभी क्षेत्र में इतनी गर्मी नहीं है कि समयसारिणी में बदलाव किया जा सके।
- राज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, कियाणी स्कूल
--
अभी तक क्षेत्र में गर्मी नहीं पड़ रही है। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक वर्तमान की समयसारिणी सही है। स्कूल अगर कोई फैसला लेते हैं, तब इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंपा कुमारी अभिभावक
--
वर्तमान में स्कूल समयसारिणी के बदलाव की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्र में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही है। यह समयसारिणी ही सही है।
- मंजू कुमारी, अभिभावक
--
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने कहा कि अभी तक किसी भी स्कूल ने समयसारिणी के बदलाव की बात नहीं रखी है। कहा कि जरूरत होगी तो ही बदलाव किया जाएगा। स्कूल प्रबंधनों से भी बात की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed