फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inspection of medicine shops in Bharmour

भरमौर में दवाई की दुकानों का किया निरीक्षण

Fri, 19 Aug 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Inspection of medicine shops in Bharmour
भरमौर विस क्षेत्र की दवा दुकानों में दवाइयों के सैंपल भरते दवा निरीक्षक। - फोटो : Chamba
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस टीम को साथ लेकर दवाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दवाइयों के सैंपल भी भरे गए। इनमें एंटी एलर्जिक और एंटी बायोटिक दवाएं शामिल हैं जिन्हें जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। दवाइयों के सैंपल इसलिए भरे गए हैं क्योंकि स्वास्थ्य विभाग को संबंधित क्षेत्रों में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। इतना ही नहीं दवा विक्रेता किसी प्रकार की नशीली दवाइयां तो नहीं बेच रहे हैं, इसके लिए भी दवा निरीक्षक ने मादक नियंत्रण इकाई कांगड़ा की टीम को साथ लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

करियां, गरोला, राख और धरवाला क्षेत्र में दवाई बेचने वाले सभी दुकानदारों की दुकानों में टीम ने रिकॉर्ड जांचा। इसमें दवाइयों के क्रय-विक्रय की जांच की गई। इसके बाद दुकानों में तलाशी लेकर प्रतिबंधित दवाओं की भी जांच की गई। वहीं दुकानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। इसमें यह भी सुनिश्चित किया गया कि दवा विक्रेता युवाओं को डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई दवाई तो नहीं बेच रहे हैं। सभी दुकानों में जांच के दौरान प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली। दवा निरीक्षक ने सभी केमिस्टों को सख्त हिदायत दी कि वे दवाइयों को डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी भी युवा का न दें। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। दवा निरीक्षक राकेश कौशल ने बताया कि दो दवाओं के सैंपल लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed