{"_id":"60c0c3fd8ebc3e5aa524eb8e","slug":"husband-attacked-on-wife-chamba-news-sml373028479","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार से वार कर पत्नी को कर दिया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार से वार कर पत्नी को कर दिया घायल
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत छलाड़ा में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी पर अपनी पत्नी को तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पड़ोसियों ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी समोट पहुंचाया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर लिया है। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भटियात क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत छलाड़ा में मंगलवार रात करीब 9 बजे सलीम मोहम्मद निवासी गांव छलाड़ा ने पत्नी राणो बेगम पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति सलीम नशे की हालत में रात को घर पहुंचा। इसी बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद उसने एक तेजधार हथियार से गले और छाती पर वार करके बुरी तरह घायल कर दिया।
खुद को बचाने के लिए राणो बेगम ने जब अपने पति को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उसके हाथ पर वार कर दिया। इस हमले में राणो की अंगुलियां तेजधार हथियार की वजह से बुरी तरह कट गईं। घायल राणो के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली वंदना देवी मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि सलीम मुहम्मद अपनी पत्नी का गला दबा रहा था। वंदना ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को भी मौके पर बुलाकर कर पीड़िता को सलीम के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे अलग रहते हैं।