{"_id":"63582865c500635d3b5e190a","slug":"house-burnt-to-ashes-in-sukretha-on-the-night-of-diwali-chamba-news-sml4259368123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात सुकरेठा में मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात सुकरेठा में मकान जलकर राख
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव सुकरेठा में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड में एक मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया।
इससे प्रभावित को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। मकान में आग लगते देख परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू किया। प्रभावितों की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच मौके पर पहुंचे। मंगलवार को क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। प्रभावित ने परिवार सहित अपने छोटे भाई के घर में शरण ली है।
दिवाली की रात ओम प्रकाश अपने स्लेटपोश मकान में मां दित्तो देवी, पत्नी मुन्नो देवी और चार लड़के (पवन कुमार, कमल कुमार, हेमराज, सुरेंद्र कुमार) बहू ज्योति, लड़की रजनी और अपने दामाद विजय कुमार के साथ मिलकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। इतने में रात करीब आठ बजे मकान के भीतर से धुआं उठता देखकर परिवार के सदस्य सन रह गए। मकान में लगी आग को देख महिलाओं की चीखें निकल गईं। जैसे-तैसे कर परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग दित्तो देवी समेत महिलाओं को मकान से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने बाल्टियों और डिब्बों में पानी और रेत भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। देवदार की लकड़ी से बने पुश्तैनी मकान में आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। वार्ड सदस्य आग की घटना की भनक लगते ही रात साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंच गए जबकि पंचायत प्रधान चुनी लाल, उपप्रधान कपिल शर्मा और राजस्व विभाग की ओर से राहुल कुमार ने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित को दस हजार रुपये फौरी राहत दे दी गई है। प्रभावित अब अपने परिवार के साथ छोटे भाई लेखराज के घर में शरण लेकर सर्द रातें काटने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान चुनीलाल ने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले ओम प्रकाश का स्लेटपोश मकान अग्निकांड में सामान समेत राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित की हरसंभव मदद करने की मांग की है।