फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hotspot areas will be dazzling, if garbage is thrown there will be a fine of Rs 500

Chamba News: चकाचक होंगे हॉटस्पॉट क्षेत्र, कूड़ा फेंका तो कटेगी 500 की पर्ची

Sat, 20 Apr 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Hotspot areas will be dazzling, if garbage is thrown there will be a fine of Rs 500
चंबा में जनसाली के पास सफाई करते सफाई कर्मचारी।संवाद
चंबा। नगर परिषद के तहत आते 11 वार्डाें के कूड़ा हॉटस्पॉट को अब चकाचक रखा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जनसाली वार्ड से इसकी शुरुआत कर दी है। अब हर दिन हर वार्ड के हॉटस्पॉट को चकाचक रखा जाएगा। नगर परिषद चंबा की ओर से इसकी निगरानी भी की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति इन हॉट स्पॉट में कूड़ा फेंकता है तो संबंधित व्यक्ति को न्यूनतम 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस तरह की व्यवस्था करने का मकसद शहर को साफ-सुथरा रखना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में नगर परिषद चंबा ने डोर-टू- डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत वार्ड स्तर पर कूड़ा हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। जहां सफाई कर्मी गीला और सूखा कचरा और प्लास्टिक इत्यादि अलग करते हैं और यहां सफाई रखते हैं। कुछ वार्डाें में लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद चंबा का डोर-टू-डोर अभियान कामयाब नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब उपायुक्त ने भी इस मामले पर नगर परिषद को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं कि नगर परिषद हॉटस्पाॅट को चकाचक रखें और अगर कोई व्यक्ति घर का कूड़ा सफाई कर्मियों को न देने के बजाय हॉटस्पॉट में फेंकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए सफाई कर्मियों की ओर से नियुक्त सुपरवाइजर और सफाई कर्मी निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद चंबा की उपाध्यक्ष सीमा कश्यप ने कहा कि प्रशासन के निर्देशानुसार अब हॉटस्पॉट को साफ-सुथरा रखा जाएगा और अगर कोई वहां कूड़ा फेंकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि संबंधित व्यक्ति को 500 रुपये जुर्माना भी किया जा सकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed