{"_id":"609d27fe8ebc3e8dac37d699","slug":"hoardings-hung-on-green-trees-chamba-news-sml370170427","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे-भरे पेड़ों पर कीलें गाड़कर लटका दिए होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे-भरे पेड़ों पर कीलें गाड़कर लटका दिए होर्डिंग्स
विज्ञापन
चंबा। शहर में कई जगह हरे-भरे पेड़ों की सीने को कीलें गाड़कर छलनी किया जा रहा है। वन विभाग भले ही पेड़ों को अवैध रूप से काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है, लेकिन कीलें गाड़कर होर्डिंग लटका कर उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते सड़क किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुुंच रहा है।
भरमौर चौक, हरदासपुरा, मुगला, करियां, परेल, तड़ोली, उदयपुर, चनेड़, सरोल सहित कई जगह कारोबारियों और शिक्षण संस्थान संचालकों ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए पेड़ों को साधन बनाया है। हरे-भरे पेड़ों पर बड़ी-बड़ी कीलें गाड़कर उन पर होर्डिंग्स लटकाए गए हैं। पेड़ों पर होर्डिंग्स लटकाने से बेशक संस्थानों का प्रचार-प्रसार हो रहा हो लेकिन, पेड़ों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
हालात यह हैं कि कई जगह हरे-भरे पेड़ सूख चुके हैं। हरदासपुरा चौक में देवदार के पेड़ पर कीलेें गाड़कर कर होर्डिंग्स लटकाए गए हैं। जबकि, देवदार के पेड़ को तैयार होने में कई वर्ष लगते हैं। इसको लेकर वन विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिले में कारोबारियों और निजी शिक्षण संस्थानों के अलावा निजी स्वास्थ्य संस्थान भी अपने प्रचार-प्रसार के लिए हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह सिलसिला चंबा में कई वर्षों से चला हुआ है।
विज्ञापन
एक पेड़ पर विभिन्न संस्थानों के होर्डिंग्स लटके हुए देखे जा सकते हैं। इनको देखकर ऐसा लगता है कि ये पेड़ शायद होर्डिंग्स लटकाने के लिए ही लगाए गए हैं। वन विभाग को इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
उधर, वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। इसको लेकर विभाग गंभीरता से कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पेड़ों पर होर्डिंग्स लटका रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पेड़ों से होर्डिंग्स को भी हटा दिया जाएगा।