फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health of two lakh women will be examined: Dr. Bipin

दो लाख महिलाओं के स्वास्थ्य की होगी जांच : डॉ. बिपिन

Wed, 24 Sep 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Health of two lakh women will be examined: Dr. Bipin
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार अभियान के तहत जिले की दो लाख महिलाओं के स्वास्थ्य जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान को जिले में 45 डॉक्टर, 64 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और छह आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों का स्टाफ क्रियान्वित कर रहा है। टीमें रोजाना घरों में जाकर या शिविरों के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को जांच रही हैं। 15 दिवसीय अभियान में जिले की हर महिला और युवती की स्वास्थ्य जांच होगी, ताकि महिलाओं को पूरी तरह से स्वस्थ बनाया जा सके। डॉ. ठाकुर ने बताया कि इस अभियान में 32,777 महिलाओं की टीबी को लेकर भी स्क्रीनिंग की गई है। महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ होंगी तो पूरा परिवार भी स्वस्थ होगा। जो महिलाएं जिस बीमारी से पीड़ित निकलेंगी। उनके इलाज की व्यवस्था भी विभाग करेगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यह अभियान शुरू हुआ, जो कि महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्तूबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन

अब तक 34,808 महिलाओं की उच्च रक्तचाप की जांच
जिले में अभियान के तहत अब तक 34,808 महिलाओं की उच्च रक्तचाप की जांच की गई। इसके साथ 29,732 महिलाओं की मधुमेह, 31924 की कैंसर और 24770 महिलाओं की एनीमिया जांच की गई। 1463 गर्भवतियों की भी इस विशेष अभियान में स्वास्थ्य जांचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed