फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health department's orders are being flouted, food products are being sold without cover

Chamba News: स्वास्थ्य विभाग के आदेशों को ठेंगा, बिना ढके बेचे जा रहे खाद्य उत्पाद

Fri, 08 Aug 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Health department's orders are being flouted, food products are being sold without cover
चंबा मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर दो में स्वास्थ्य विभाग के आदशों की अवहेलना कर खुले में बिना
चंबा। मिंजर मेले की अस्थायी मार्केट में स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की सरेआम अवहेलना की जा रही है, लेकिन विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा। कुछ दिन पहले खाद्य सुरक्षा टीम ने खाद्य स्टॉलों का निरीक्षण करके सभी उत्पादों को ढककर रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी खाद्य उत्पाद बिना ढके ही बेचे जा रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि दुकानदारों को न तो विभाग के आदेशों का डर है, न ही लोगों के स्वास्थ्य की चिंता। सिर्फ पैसे कमाने पर इन दुकानदारों का सारा ध्यान केंद्रित है। दो नंबर चौगान में एक राजस्थानी व्यंजन के स्टॉल पर सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ जुट रही है, लेकिन स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं बरते जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी संजय शर्मा, गुरमीत, हंसराज, अजय कुमार, महिंद्र सिंह, वीर सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जो आदेश दुकानदारों को आदेश जारी किए थे, उनकी पालना हो रही है या नहीं इसकी जांच भी नियमित रूप से होनी चाहिए। जो दुकानदार आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चौगान में सैकड़ों लोगों की पैदल आवाजाही हो रही है, ऐसे में धूल मिट्टी के कण उड़कर इन उत्पादों में गिर सकते हैं। इसलिए इन्हें ढके रखना काफी आवश्यक है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही टीम को भेजकर आदेशों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed