फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Havan puja performed in Devi Maa Sansari temple

Chamba News: देवी माँ संसारी मंदिर में किया गया हवन पूजन

Sat, 20 Apr 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Havan puja performed in Devi Maa Sansari temple
चंबा के चुवाड़ी में हवन यज्ञ करते गोरखा राइफल के जवान।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। थ्री फोर गोरखा राइफल के जवानों, जेसीओ और अधिकारियों ने देवी मां संसारी मंदिर में यूनिट के धर्मगुरु आरके पांडे की अगुवाई में पूजा-अर्चना के बाद हवन किया।
विज्ञापन

इसमें पलटन के पूर्व मेजर अमन थापा ने विशेष रूप से भाग लिया। यूनिट ने चुनरी ओढ़ाकर माता के दरबार में चारों ओर ध्वजारोहण भी किया। उनके साथ स्थानीय महिलाओं ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। बता दें कि इस मंदिर का निर्माण 100 साल पहले उनकी यूनिट ने किया था। तभी से यूनिट चतुर्थ गोरखा राइफल के पांचों यूनिट के जवान और अधिकारी हर वर्ष अप्रैल में मां काली की पूजा-अर्चना करते हैं। संवाद
विज्ञापन

--
बकान, कुलेठ, ग्रीमा और भाटडा और रूणुकोठी में जागरूक किए मतदाता
भरमौर (चंबा)। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत भरमौर के 74- बकान, 145- कुलेठ, 126- ग्रीमा -2 और 130- भाटडा और रूणुकोठी के मतदान बूथों में स्वीप गतिविधियां करवाई गईं। सेक्टर ऑफिसर और टीमों के माध्यम से महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने और महिला मतदान का शत-प्रतिशत में वृद्धि के लक्ष्य की प्राप्ति एवं नव महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने के लिए स्वीप गतिविधियां का आयोजन किया गया। स्वीप (एसवीईईपी) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, मतदाता सूची में उनके मौजूदा विवरणों को सही करने और स्थानांतरित और मृत परिवार के सदस्यों के नाम हटाने से संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल,पंचायत के तहत आने वाले विभिन्न स्वयं सहायता समूह की समस्त महिला शक्ति, नवयुवक मंडल के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed