फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   harsh mahajan rally in chamba

हर्ष महाजन ने आठ साल बाद भी नहीं खोले सियासी पत्ते

Wed, 17 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Wed, 17 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

करीब आठ सालों बाद चंबा लौटे हर्ष महाजन को यहीं से चुनाव लड़ाने की पैरवी करने वाले सैकड़ों थे। भीड़ में मौजूद हर कोई उनके मुंह से यही सुनना चाहता था कि वे आगामी विधानसभा चुनाव पर क्या बोलेंगे।

विज्ञापन


जब सवाल हुआ तो राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हर्ष महाजन बेहद आसानी से बात को टाल गए। न उन्होंने कार्यकर्ताओं की हां में हां मिलाई और न ही उन्हें इंकार कर नाराज किया। लेकिन चंबा में बुधवार को जो कुछ भी हो रहा था उसके बाद हर्ष महाजन को लेकर सियासत गर्मा गई है। वर्ष 2017 में आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं और प्रदेश में सत्ता परिर्वतन का इतिहास देखते हुए उस समय कांग्रेस के लिए एक-एक सीट बटोरना जरूरी होगा। ऐसे में हर्ष महाजन की पुश्तैनी चंबा सदर सीट कांग्रेस के लिए आसान विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन


हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह गुट से हैं और उनके काफी नजदीक हैं। लेकिन हर्ष महाजन के लिए प्रदेश के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी कांग्रेसी विधायक या पूर्व विधायक अपनी सीट खाली नहीं करेगा। जबकि चंबा में हर्ष महाजन के पलायन के बाद कांग्रेस ने दो बार पवन नैय्यर को उम्मीदवार बनाया था और बुधवार को भरी सभा में पवन नैय्यर ने ही हर्ष महाजन के लिए सीट छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने खुद हर्ष महाजन से चंबा से चुनाव लड़ने की बात कही। जाहिर है हर्ष महाजन के लिए वर्ष 2017 तक सभी परिस्थितियां चुनाव लड़ने के अनुकूल तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष महाजन के संबोधन में निकली दो बातों पर भी चंबा में दिन भर चर्चा होती रही है। जिसमें उन्होंने सदर से भाजपा विधायक पर तीखी टिप्पणी की है और 2017 के विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बात कही है। चंबा में उनके चाहने वाले इन दोनों बातों को उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं के रूप में देख रहे हैं। बहरहाल, हर्ष महाजन चंबा में सुलगती चिंगारी छोड़ गए हैं। उनकी वापसी के नाम पर कांग्रेस में उनके विरोधियों ने हथियार डाल दिए हैं और भाजपा के लिए भी यह शून्य पर आने जैसे हालात हैं। अब देखना यह है कि हर्ष महाजन का आगामी चंबा दौरा किस बहाने होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed