फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   H Reta's team won the cricket match

Chamba News: एच रेटा की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

Wed, 03 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
H Reta's team won the cricket match
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में एच रेटा की टीम ने ब्लैक कैप्स को 55 रनों से शिकस्त दी। दूसरे मैच में कुहाल ने कुपाहड़ा की टीम को छह विकेट से रौंदा। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में एच रेटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 146 रन बनाए। इसमें रवि ने 29 और विक्की ने 26 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक कैप्स की टीम 91 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में कुपाहड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। इसमें सतीश ने 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोहाल की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ दोनों टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। गौरतलब है कि हर मिंजर मेले के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed