फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Grand fair in Grel today; 51,000 for the gardener.

Chamba News: ग्रेल में भव्य मेला आज, माली के लिए 51 हजार की राशि

Sat, 19 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Grand fair in Grel today; 51,000 for the gardener.
आसपास के गांवों से उमड़ेगी भीड़, धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति का दिखेगा रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। ग्रेल में रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों और आयोजन समिति में उत्साह है। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजन के दौरान क्षेत्र की धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सहभागिता की झलक देखने को मिलेगी।
मेले में माली की राशि 51 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसे मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल किया गया है। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए समिति की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले के संचालन के लिए उत्तम ठाकुर को अध्यक्ष, महाराज सिंह को सचिव और दीप राज को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मनोहर लाल (पीईटी), किशोरी लाल (जेबीटी) समेत अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर आयोजन की रौनक बढ़ाने की अपील की है। समिति ने कहा कि लोगों की भागीदारी से क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को मजबूती मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed