{"_id":"66f044bcd89981d1b90544db","slug":"government-should-remove-salary-discrepancies-soon-kashyap-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133669-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगतियों को जल्द दूर करे सरकार : कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगतियों को जल्द दूर करे सरकार : कश्यप
Sun, 22 Sep 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक और परिचालक महासंघ की बैठक रविवार को तड़ोली गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कुलदीप कश्यप ने की। बैठक में महासंघ ने चुनावों को लेकर चर्चा की।
आगामी रणनीति भी तैयार की गई। जिला प्रधान कुलदीप कश्यप ने बताया कि जल्द महासंघ के चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारी और सदस्य आगामी होने वाले चुनावों में भाग लें। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि वेतन विसंगतियों को बिना विलंब दूर किया जाए। बैठक में जिला महासचिव महेंद्र कुमार, भटियात इकाई के प्रधान कृष्ण राणा, सलूणी इकाई प्रधान योगेंद्र, महासचिव वीरेंद्र कुमार, राज्य कार्यकारिणी उप प्रधान राजेश वर्मा समेत शिव कुमार, मनीष कुमार, कर्म चंद आदि मौजूद रहे।
--