{"_id":"671bd134ea1039aad60cca92","slug":"government-should-make-arrangements-for-regular-salary-payment-union-chamba-news-c-88-1-cmb1003-135887-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार नियमित वेतन अदायगी की हो व्यवस्था : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार नियमित वेतन अदायगी की हो व्यवस्था : यूनियन
Fri, 25 Oct 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ चंबा की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष हेमराज ने की। बैठक में वन कर्मियों के समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वन विभाग वन कर्मियों का बड़े पैमाने पर शोषण कर रहा है। वन कर्मियों को पिछले डेढ़ साल से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वन मंडल सलूणी के तहत कर्मियों को डेढ़ वर्ष से वेतन नहीं मिला है। वन मंडल चंबा में भी एक वर्ष से ज्यादा समय से वेतन नहीं मिला है। अन्य मंडलों में भी नियमित वेतन नहीं मिल रहा है। यह मजदूर ज्यादातर वन विभाग की नर्सरियों में काम करने वाले हैं। इन कर्मचारियों से हर महीने काम लेकर 15 दिन का वेतन दिया जाता है, मगर वेतन भी समय पर नहीं दिया जाता है। इससे इन श्रमिकों का परिवार का गुजर बसर करना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नियमित वेतन की व्यवस्था की जाए। संवाद