{"_id":"66f1926e0166a49c1d02969f","slug":"government-buses-left-the-routes-with-some-delay-due-to-overloading-chamba-news-c-88-1-cmb1002-133776-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ओवरलोड होकर थोड़ा देरी से रूटों पर निकलीं सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ओवरलोड होकर थोड़ा देरी से रूटों पर निकलीं सरकारी बसें
Mon, 23 Sep 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा-जटकरी रूट परिवहन निगम की बस में ओबड़ी पुल के पास खचाखच भरी सवारियां। संवाद
चंबा। दिन : सोमवार, समय : 5:25 बजे, स्थान : बस स्टैंड चंबा। विभिन्न रूटों पर बसें सवारियों से खचाखच भरकर जा रही हैं। निर्धारित समय से बसों के थोड़ी देरी से रवाना होने के कारण सवारियां परेशान खड़ी हैं। आते ही बस भर जा रही है।
चंबा-भरियां रूट की बस में क्षमता से अधिक सवारियां लेकर रूट पर निकली। बस में सवारियों के खड़े होने के लिए जगह तक नहीं थी। इसके बाद 5: 35 पर चंबा-जटकरी रूट की बस के आने से पहले ही सवारियां वर्कशॉप में खड़ी हो गईं, लेकिन उसके बाद भी सीट नहीं मिल पाई। इस रूट की बस भी ओवरलोड होकर निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से रूट पर गई। ओबड़ी चौक पर पहुंचने पर सवारियों के बस में चढ़ने पर तिल धरने की भी जगह नहीं बची। साथ ही 5:35 पर चंबा-खज्जियार रूट पर निकली बस भी ओवरलोड होकर निकली। यह बस में लेट थी। एक तरफ सवारियां एक घंटे तक बस के आने का इंतजार करती रहीं, दूसरी तरफ बसें ओवरलोड होकर ही रूटों पर गईं। इसके बाद 6:00 बजे चंबा-छंडी देवी रूट की बस भी सवारियाें से खचाखच भरी हुई दिखी। कुछ सवारियां तो दरवाजे के बाद ही खड़ी रहीं। अगर गलती से भी दरवाजा खुल जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
चंबा डिपो से हर दिन शाम के समय सरकारी बस पांच से दस मिनट देरी से निकलती है। बसों में सवारियां भी क्षमता से अधिक होती हैं। ऐसे में सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, बसों में ओवरलोडिंग करने के लिए मनाही है, लेकिन निगम प्रबंधन की अनदेखी के चलते हो रहा है। अगर निगम सख्त कार्रवाई करता तो सरकारी बसों में ओवरलोडिंग नहीं होती। ऐसा कई दिन से हो रहा है, जिससे सवारियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा है और नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि बसों में ओवरलोडिंग पर रोक है, लेकिन अगर ऐसा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--