{"_id":"671d16f2ee3655b2f807fbc0","slug":"girls-of-kihar-hostel-are-learning-to-make-jute-bags-chamba-news-c-88-1-ssml1004-135910-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किहार छात्रावास की छात्राएं सीख रहीं जूट के बैग बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किहार छात्रावास की छात्राएं सीख रहीं जूट के बैग बनाना
Sat, 26 Oct 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी छात्रावास किहार की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए जूट के बैग । विभागीय सूत्र
सलूणी (चंबा)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास किहार में बालिकाएं जूट के बैग बनाना सीख रही हैं। जमा एक कक्षा की तमन्ना, किरण, गुलनाज, पूजा और दसवीं कक्षा की कविता यह कार्य बेहतर तरीके से कर रही हैं।
इसके लिए पार्ट टाइम शिक्षक भुवनेश्वरी देवी के प्रयास सराहनीय हैं। जिला उप शिक्षा निदेशक और जिला परियोजना अधिकारी भाग सिंह ने बालिकाओं के कार्यों की बधाई दी। जिला छात्रावास समन्वयक डॉक्टर कविता बिजलवान ने बताया कि जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावासों में समग्र शिक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल में निपुण करने के लिए गतिविधियां सिखाई जाती हैं। इनमें विशेष रूप से दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजों को बनाना सिखाया जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ बच्चे इन्हीं कौशलों में आगे अपना व्यवसाय भी आरंभ कर सकते हैं। संवाद
--