{"_id":"fd213f016e5f5436b49e25e01ee1f54e","slug":"girl-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 वर्षीय किशोरी आठ दिनों से लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 वर्षीय किशोरी आठ दिनों से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के तेलका क्षेत्र के गांव आहला से एक सत्रह वर्षीय किशोरी पिछले आठ दिनों से लापता है। उसके परिजनों को शक है कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार चार नवंबर को लड़की अपने घर से स्कूल को गई थी, लेकिन जब वह शाम को घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लड़की के पिता ने पुलिस थाना में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंबा हेड क्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों को सूचना दे दी गई है। शीघ्र ही नाबालिग लड़की को भगाने वाला और लड़की पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन