{"_id":"69cfeb51cfb9ca1b760ea113","slug":"gas-cylinder-shortages-have-exacerbated-the-hardships-of-dhaba-and-street-vendors-chamba-news-c-88-1-ssml1004-179281-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गैस सिलिंडर की किल्लत ने बढ़ाई ढाबा, और रेहड़ी-फड़ी संचालकों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गैस सिलिंडर की किल्लत ने बढ़ाई ढाबा, और रेहड़ी-फड़ी संचालकों की मुश्किलें
Fri, 03 Apr 2026 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन सीजन के बीच आई इस समस्या ने ढाबा संचालकों, रेहड़ी-फड़ी धारकों की तोड़ी कमर
साल में दो माह कमाई का जरिया, सिलिंडर की कमी से कामकाज पूरी तरह से हुआ प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में गैस सिलिंडरों की किल्लत के चलते स्थानीय कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटन सीजन के बीच आई इस समस्या ने ढाबा संचालकों, दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि सालभर में यही दो महीने उनके लिए कमाई का मुख्य जरिया होते हैं लेकिन सिलिंडर की कमी के चलते उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मजबूरी में कई ढाबा संचालकों को लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल समय अधिक लग रहा है, बल्कि पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
ढाबा संचालक ने बताया सीजन के समय पर गैस नहीं मिल रही है जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पर्यटकों को समय पर खाना देना भी मुश्किल हो रहा है। गैस की कमी के कारण पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समय पर भोजन न मिलने और व्यवस्थाएं प्रभावित होने से पर्यटन अनुभव भी खराब हो रहा है जिससे क्षेत्र की छवि पर असर पड़ सकता है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि खज्जियार जैसे पर्यटन क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पर्यटन सीजन के दौरान अतिरिक्त कोटा जारी करने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने की अपील की है।
--