फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four quintals of low quality cheese destroyed, two samples also filled

Chamba News: गुणवत्ताहीन चार क्विंटर पनीर किया नष्ट, दो सैंपल भी भरे

Fri, 25 Oct 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four quintals of low quality cheese destroyed, two samples also filled
चंबा में गाड़ी से पनीर को नष्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्त्रोत विभाग
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर सरू के समीप स्वास्थ्य विभाग चंबा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 4 क्विंटल गुणवत्ताहीन पनीर की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

साथ ही पनीर को तत्काल प्रभाव से नष्ट करवा दिया गया है, जिससे इसके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर न हो। इसके अतिरिक्त पनीर के 2 सैंपल भी लिए हैं। इस दौरान टीम ने जब बिल की मांग की तो गाड़ी चालक बिल भी उपलब्ध नहीं करवा पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा दीपक आनंद की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक के साथ मिलकर सरू के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान पठानकोट की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों से गुणवत्ताहीन पनीर की खेप बरामद हुई, जिसे विभाग ने तत्काल प्रभाव से नष्ट करवा दिया है। सैंपल की जांच विभाग की कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में की जाएगी। अगर सैंपल की रिपोर्ट गुणवत्ता हीन आती है तो विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि त्योहारी सीजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। एक तरफ जहां गुणवत्ता हीन खाद्य पदार्थों को नष्ट किया जा रहा है। वहीं, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में औचक निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--सहायक आयुक्त दीपक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को सरू के समीप एक गाड़ी से गुणवत्ताहीन पनीर बरामद किया गया। करीब चार क्विंटल पनीर को नष्ट करवाया गया है। कहा कि यह अभियान जारी रहेगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed