{"_id":"6069f6848ebc3ed83026d539","slug":"forget-decoration-by-constructing-the-main-gate-in-khajjiar-chamba-news-chamba-news-sml3664220199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार में मुख्य द्वार का निर्माण कर सजावट करना भूली सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार में मुख्य द्वार का निर्माण कर सजावट करना भूली सोसायटी
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार मैदान के मुख्य द्वार का निर्माण तो ईको टूरिज्म सोसायटी ने करवा दिया है लेकिन इस द्वार की साज-सज्जा करना सोसायटी भूल गई है। बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत गेट में रंग बिरंगी लाइटें लगाई जानी थी लेकिन यह कार्य अभी भी अधूरा है। इसके अलावा गेट पर ही हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे में भी लगने थे। वर्तमान में सिर्फ गेट का ही निर्माण हुआ है जबकि गेट के सौंदर्यीकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खज्जियार मैदान की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए ईको टूरिज्म सोसायटी द्वारा प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। इस द्वार के निर्माण में करीब आठ लाख रुपये की राशि खर्च हुई है लेकिन अभी तक द्वार की साज सज्जा का कार्य नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों में चंद्रेश कुमार, अमर चंद, पवन कुमार, अशोक कुमार, पृथीपाल सिंह का कहना है कि खज्जियार में पर्यटक दिन-रात के लिए आते हैं। ऐसे में इस द्वार में रंग बिरंगी लाइटें भी लगनी चाहिए ताकि पर्यटकों के लिए प्रवेश द्वार आकर्षण का केंद्र बन सके।
वन्य प्राणी विभाग चंबा के उपमंडलाधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा।