फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest fire reached the oxygen plant of Dalhousie Hospital

Chamba News: डलहौजी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंची जंगल की आग

Sat, 08 Jun 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Jun 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Forest fire reached the oxygen plant of Dalhousie Hospital
डलहौजी ​स्थित गर्म सड़क की वन विभाग की कलोनी के साथ लगी आग के बाद उठता धुंआ। स्त्रोंत-संवाद
डलहौजी (चंबा)। वन मंडल डलहौजी के जंगलों में आग बेकाबू होती जा रही है। वन विभाग इस आग पर काबू पाने में नाकाम होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को फाॅरेस्ट कॉलोनी के पास जंगल में भड़की आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की मदद लेनी पड़ी। शुक्रवार शाम को जंगल की आग नागरिक अस्पताल डलहौजी के इतने पास पहुंच गई थी कि ऑक्सीजन प्लांट को भी आग से खतरा पैदा हो गया था। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने जंगल की आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार करके जंगल में भड़की आग को बुझाया। पर्यटक नगरी डलहौजी में बेकाबू हो रही आग का मंजर जंगलों से उठते हुए धुएं से देखा जा सकता है। इसके लिए वन विभाग को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। उधर, वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि जंगल में आग को बुझाने के लिए विभाग भरसक प्रयास कर रहा है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed