फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   For the first time, 65 patients will undergo free surgeries at the medical college.

Chamba News: पहली बार मेडिकल कॉलेज में होंगे 65 मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन

Fri, 01 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
For the first time, 65 patients will undergo free surgeries at the medical college.
आंखों की बीमारी के ऑपरेशन के लिए प्रबंधन को मिले आठ लाख
विज्ञापन

आंखों के लेंस, दवाई और आने जाने का किराया भी है इसमें शामिल
आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड दिखाने की भी नहीं पड़ेगी अब जरूरत



संवाद न्यूज एजेंसी



चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 65 मरीजों की आंखों के मुफ्त ऑपरेशन होंगे। ऑपरेशन पर होने वाले खर्च के भुगतान के रूप में जिला कल्याण विभाग ने मेडिकल कॉलेज को आठ लाख रुपये जमा करवा दिए हैं।
इस पैसे से मरीजों की आंखों में डाले जाने वाले लेंस, दवाई सहित आने जाने का किराया भी शामिल है। कुछ माह पहले चंबा में निजी संस्था ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया था। इसमें 65 मरीज ऐसे निकले थे जिनकी आंखों के ऑपरेशन होने थे लेकिन मरीजों के पास ऑपरेशन करवाने के लिए पैसे नहीं थे। संस्था ने उन मरीजों के ऑपरेशन के लिए सरकार को पत्र लिखकर बजट की मांग की। सरकार ने जिला कल्याण विभाग को मरीजों के ऑपरेशन के लिए पैसे जारी किए। जिला प्रशासन और विभाग ने मरीजों के ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल की बजाए सरकारी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन करवाने का फैसला लिया। इसके चलते चंबा मेडिकल कॉलेज को आठ लाख रुपये जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन


अभी तक पांच मरीजों के निशुल्क आंखों के ऑपरेशन हुए हैं जबकि साठ मरीजों के ऑपरेशन के लिए नेत्र विभाग ने प्रबंधन से जरूरी सामान उपलब्ध करवाने की मांग की है। सामान उपलब्ध होते ही मरीजों को बारी-बारी से ऑपरेशन की तारीख दी जाएगी। इससे पहले शायद ही मेडिकल कॉलेज में इतनी संख्या में मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन किए गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



संजीवनी से कम नहीं मुफ्तऑपरेशन की सुविधा

आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड बंद होने के कारण मरीजों के लिए इलाज करवाना काफी महंगा हो गया है। ऐसे में साठ मरीजों के लिए निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा किसी संजीवनी से कम नहीं है। प्रबंधन ने मरीजों से आग्रह किया है कि वे जल्द अपना पंजीकरण करवाएं।



--

प्रबंधन को जरूरी सामान उपलब्ध करवाने की मांग भेजी है। यह उपलब्ध होते ही मरीजों के ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। - डॉ. आदित्य कश्यप, एचओडी, नेत्र रोग विभाग




--

पांच मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। अन्य मरीजों के ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे। उन्हें कोई भी सामान खरीद कर नहीं लाना पड़ेगा। - डॉ. मानिक सहगल, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed