चंबा। जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में आयोजित साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के बूते स्कूल के पांच विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोरोना महामारी के चलते इस बार प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई। उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता 27 नवंबर से शुरू हुई।
गाइड और टीचर जीवन सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट जूनियर और सीनियर पहले ही जिला स्तर पर वेबेक्स और अन्य तकनीकों से आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा का छात्र रमेश ठाकुर, दसवीं कक्षा की छात्रा आरती, दसवीं कक्षा की मनीषा, दसवीं कक्षा का भूपिंद्र और दसवीं कक्षा की रजिया ने बढ़िया प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और गाइड अध्यापक को इसके लिए बधाई दी है।