फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five Dalhousie liquor shops sealed for non-payment of fees

Chamba News: फीस जमा न करवाने पर पांच डलहौजी के शराब ठेके सील

Fri, 08 May 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Five Dalhousie liquor shops sealed for non-payment of fees
आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, अनुबंध के अनुसार जमा नहीं करवाई है फीस
विज्ञापन

शराब ठेकेदार ने जल्द फीस जमा करवा दी तो हट जाएगा प्रतिबंध : महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी में आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर शराब के पांच ठेकों को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
ठेकेदारों में भी हलचल देखी जा रही है। यह कार्रवाई ठेकेदारों की ओर से अनुबंध के अनुसार निर्धारित फीस जमा नहीं करवाने पर की गई है। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन ठेकों को सील करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर आयकर विभाग नूतन महाजन ने बताया कि यह कार्रवाई बीते दिन की गई है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग चंबा के तहत डलहौजी के बारह पत्थर, जीपीओ, सुभाष चौक और बस अड्डा क्षेत्र स्थित शराब के ठेकों के ठेकेदारों ने अनुबंध के अनुसार निर्धारित फीस जमा नहीं करवाई थी। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन ठेकों को सील करने का निर्णय लिया। विभाग की इस कार्रवाई को नियमों के सख्त पालन के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि राजस्व से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदारों को कई बार फीस जमा करवाने के लिए निर्देश दिए गए थे लेकिन समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया। हालांकि, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सीलिंग अस्थायी है। यदि संबंधित ठेकेदार जल्द ही बकाया फीस जमा करवा देते हैं तो इन ठेकों पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि प्रशासन नियमों के अनुपालन को लेकर पूरी तरह गंभीर है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed