फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire office will open in Pangi, twenty towers of BSNL will be installed: Negi

पांगी में खुलेगा अग्निशमन कार्यालय, बीएसएनएल के लगेंगे बीस टावर : नेगी

Fri, 25 Oct 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fire office will open in Pangi, twenty towers of BSNL will be installed: Negi
चंबा के पांगी में बालिका आश्रम किलाड़ में निरीक्षण के दौरान जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी।प
पांगी (चंबा)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में अग्निशमन कार्यालय स्थापित किया जाएगा। इससे घाटी में अग्निकांड से संपति को जलने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

घाटी में संचार व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बीएसएनएल के 20 टावर लगाए जाएंगे। 15 नवंबर तक छह टावर सुराल भटोरी, लुज, सेरी भटवास, टूंडरु और रेइ सेटेलाइट के माध्यम से संचालित कर दिए जाएंगे। जल्द अन्य स्थानों पर भी संचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। मंत्री ने किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि साच, सेचू में विद्यालयों के लिए बने हॉस्टलों को प्रयोग में लाया जाएगा। लोगों से आह्वान किया कि वे हॉस्टलों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। बैठक में पांगी में वित्त वर्ष 2024-25 में आवंटित बजट 45 करोड़ का अवलोकन किया और गत 27 जून को हुई परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से घाटी में आयोजित शिविरों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों-बागवानों और पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने में सभी विभाग मेहनत करें। उन्होंने घाटी के सभी गावों जिनकी जन संख्या 100 से अधिक है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण और वन विभाग को साच पास में भूत ग्राउंड के सौंदर्यीकरण और वैकल्पिक सड़क मार्ग के कार्य को अगले वर्ष तक पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सीमा सड़क संगठन से एसकेटीटी सड़क मार्ग की स्थिति सुधारने व निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। विद्युत बोर्ड को बिजली की समस्या दूर करने के लिए तिन्दी-किलाड 11 केवी बिजली लाइन का कार्य अगले वर्ष अक्तूबर तक पूरा करने के मंत्री निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
भावित क्षेत्र में खर्च की जाए 1.5 प्रतिशत राशि
क्षेत्र विकास समिति की बैठक भी हुई। इसमें मंत्री ने एनएचपीसी की ओर से बनाए जा रही डुग्गर जल विद्युत् परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के विकास में 1.5 प्रतिशत परियोजना निर्माण में लगी राशि का क्षेत्र के विकास में लगाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed