{"_id":"663913d9d1aea0dff3077da9","slug":"fiber-laid-on-electric-poles-board-doesnt-even-know-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124202-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली के खंभों पर डाल दी फाइबर, बोर्ड को पता तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली के खंभों पर डाल दी फाइबर, बोर्ड को पता तक नहीं
Mon, 06 May 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में बिजली के खंभे पर बिना अनुमति फाइबर की तार बिछाते कंपनी के कर्मचारी। संवाद
बाथरी (चंबा)। बनीखेत बाजार में बिजली के खंभों पर एक मोबाइल कंपनी की ओर से बेधड़क फाइबर डाली जा रही है।
हैरत की बात है कि डलहौजी प्रशासन से लेकर विद्युत बोर्ड प्रबंधन को इसकी खबर तक नहीं है। बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन के डीलर ने भी फाइबर डालने संबंधी अनुमति नहीं ली है। अब मामला ध्यान में आने के बाद विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने संबंधित कंपनी को नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए हैं।
बनीखेत बाजार में बिना अनुमति बिजली के खंभों, पेड़ों पर फाइबर डालने का क्रम जारी है। बिजली के खंभों पर फाइबर डालने वाले कर्मी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में यहां पर किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित होने का भी भय बना हुआ है। कुछ समय पूर्व बिजली लाइन का कार्य करते वक्त बिजली बोर्ड के कर्मी की खंभे से गिरकर मौत भी हो चुकी है। ऐसे में अब मामला ध्यान में आने पर विद्युत बोर्ड के अधिकारी कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी करने की बात कह कर अपना पक्ष रख रहे हैं। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। बिना अनुमति के बिजली के खंभों पर फाइबर बिछाने वालों के खिलाफ बोर्ड प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी
किया जाएगा।
मोबाइल कंपनी के फाइबर डीलर अंकुश ने बताया कि उन्होंने फाइबर डालने की अनुमति ली हो सकती है। बहरहाल, उन्हें इस बारे में अभी याद नहीं हैं।
उपमंडलधिकारी नागरिक अनिल भारद्वाज ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश जारी कर बिजली के खंभों और पेड़ों में फाइबर डालनेवालों को नोटिस जारी किया जाएगा।