{"_id":"68e11adcfec9235cdf0a7fb8","slug":"fasting-for-the-husbands-long-life-has-become-more-expensive-with-prices-rising-for-everything-from-makeup-to-puja-items-chamba-news-c-88-1-ssml1004-162621-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पति की लंबी उम्र का व्रत हुआ महंगा,शृंगार से लेकर पूजा के सामान के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पति की लंबी उम्र का व्रत हुआ महंगा,शृंगार से लेकर पूजा के सामान के बढ़े दाम
Sun, 05 Oct 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ की रौनक के साथ महंगाई ने भी डाला रंग, हर सामान में 5 से 10 रुपये की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक तो दिख रही है लेकिन इस बार सजने-संवरने और पूजन की तैयारियां महिलाओं की जेब पर भारी पड़ रही हैं। पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाने वाला यह व्रत अब महंगाई के कारण कुछ मुश्किल महसूस होने लगा है।
शहर और कस्बों के बाजारों में इस समय मनियारी की दुकानों पर भारी भीड़ जुट रही है। शृंगार सामग्री, साड़ी, चुनरी, छलनी, मिट्टी के करवे, थालियां, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर, चूड़ियां, पूजन सामग्री से लेकर सजावटी वस्तुओं तक की बिक्री जोरों पर है। लेकिन, इस बार हर चीज के दामों में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल, पैकेजिंग और परिवहन लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों का कहना है कि सरकार की ओर से जीएसटी दरों में कमी किए जाने के बावजूद बाजार में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही। पहले जो सामान 40-50 रुपये में मिल जाता था, अब वही 55-60 रुपये तक पहुंच गया है। पूजन थाली, करवा और शृंगार सामग्री के सेट, जिनकी कीमतें पहले सामान्य बजट में होती थीं, वे अब जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। फिर भी महिलाएं कहती हैं कि करवाचौथ जैसे पवित्र पर्व पर खर्च बढ़ना उन्हें स्वीकार है, क्योंकि यह पर्व उनके वैवाहिक जीवन के लिए विशेष महत्व रखता है। उनका मानना है कि चाहे महंगाई कितनी भी बढ़ जाए, पति की दीर्घायु के लिए व्रत और पूजन की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। बाजारों में बढ़ती भीड़ और खरीदारी को देखकर यह भी स्पष्ट है कि महंगाई के बावजूद करवाचौथ की चमक फीकी नहीं पड़ी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भीड़ और बिक्री दोनों और बढ़ेंगे।
परिचर्चा
-- -- -- -
शृंगार सामग्री, साड़ी, चुनरी, छलनी, मिट्टी के करवे, थालियां, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर, चूड़ियां, पूजन सामग्री से लेकर सजावटी वस्तुओं के दाम में 5 से लेकर 10 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे पति के लिए व्रत रखना महिलाओं की जेब पर भारी पड़ रहा है। -पूजा देवी, ब्यूटी पार्लर शॉप तेलका
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पूजन थाली, करवा और शृंगार सामग्री के सेट, जिनकी कीमतें पहले सामान्य बजट में होती थीं, वे अब जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। पति की दीर्घायु के लिए व्रत और पूजन की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। -सुमन कुमारी, गृहिणी
पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल, पैकेजिंग और परिवहन लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते वस्तुओं की कीमतें स्वतः बढ़ गई हैं। ऐसे में कुछ बढ़े दाम में सामान बेचना उनकी भी मजबूरी ही है।
-संजीव कुमार, मनियारी विक्रेता
-भले ही करवाचौथ में इस्तेमाल होने वाले सामान के दाम में 5 से 10 रुपये की वृद्धि हुई है। लेकिन, अब पहले की अपेक्षा अब महिलाएं मोलभाव करने के बाद ही खरीदारी कर रही है। -दिनेश कुमार, दुकानदार