{"_id":"677abf53fe3e3db70500045b","slug":"even-for-headache-medicine-a-15-km-race-is-being-organised-chamba-news-c-88-1-ssml1006-141158-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिर दर्द की दवाई के लिए भी 15 किमी की लग रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिर दर्द की दवाई के लिए भी 15 किमी की लग रही दौड़
Sun, 05 Jan 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र की गुवाड़ पंचायत की 2,000 आबादी सिर दर्द की दवा लेने के लिए भी 15 किलोमीटर का सफर करने के लिए मजबूर है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवा के नाम पर पंचायत में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र खोल रखा है। जहां पर सिर्फ टीकाकरण वाले दिन ही स्टाफ आता है। बाकि दिन यह केंद्र बंद रहता है। इसके चलते लोग गुवाड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। भाला में जो स्वास्थ्य उपकेंद्र चल रहा है। उसका दर्जा बढ़ाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की जा रही है।
यह मांग लोग पिछले कई साल से कर रहे हैं। लेकिन, आज दिन तक उनकी मांग किसी भी सरकार ने पूरी नहीं की। इसको लेकर लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी भी है। लोग सरकार से यही मांग कर रहे हैं। कि स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना दिया जाए।
स्वास्थ्य उपकेंद्र का लाभ सिर्फ गर्भवती और नवजात बच्चों को मिल रहा है। क्योंकि वहां पर सिर्फ महीने में एक दिन टीकाकरण शिविर लगाया जाता है।
सोनू स्थानीय निवासी
सरकार यदि भाला स्वास्थ्य उपकेंद्र का दर्जा बढ़ाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाती है तो गुवाड़ पंचायत के साथ सराहन पंचायत के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मनु कुमार स्थानीय निवासी
रात के समय यदि कोई व्यक्ति पंचायत में बीमार हो जाए तो उसे 15 किमी दूर सीएचसी साहो तक पहुंचाना परिजनों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है।
मीनू कुमार स्थानीय निवासी
सरकार को लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए गुवाड़ पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
दिनेश कुमार स्थानीय निवासी
यदि ग्रामीण ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके उन्हें देते हैं तो उस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
डॉ. बिपन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा