{"_id":"6ab94a7ffa01d79eec0fbba0","slug":"emphasis-on-medical-education-and-research-during-the-five-day-discussion-chamba-news-c-88-1-ssml1004-198088-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच दिन की चर्चा में चिकित्सा शिक्षा और शोध पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच दिन की चर्चा में चिकित्सा शिक्षा और शोध पर जोर
Sun, 27 Sep 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंबा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक सम्मेलन का समापन, देशभर से जुटे विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
वनौषधियों से तैयार दवाओं की बढ़ती मांग पर चर्चा, प्रशिक्षण, संवाद के लिए मंच उपलब्ध कराने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा में पांच दिन से चल रहे इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया।
सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति, अध्ययन, शोध और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने इस क्षेत्र में प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देने के साथ चिकित्सकों को नई जानकारियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार रबिसन ने सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों, चिकित्सकों और आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वनौषधियों से तैयार दवाओं की मांग देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ रही है। प्रदेश में रबिसन फाउंडेशन के तहत संचालित प्रयोगशाला को व्यापक पहचान मिलना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और शिक्षा के विस्तार के लिए ऐसे सम्मेलन महत्वपूर्ण हैं। चिकित्सकों को अपने अनुभव और नई जानकारी साझा करने के लिए नियमित मंच मिलना चाहिए।
सम्मेलन के चेयरमैन डॉ. संजीव शर्मा ने आयोजन में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, विशेषज्ञों और स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा और इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही। पंजाब टीम के अध्यक्ष डॉ. जगतार सिंह सेखों ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। पांच दिनों के दौरान चिकित्सकों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।