फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electricity crisis in salooni chamba

स्विच यार्ड में खराब आने से सलूणी की बिजली आपूर्ति बंद

Sat, 11 Apr 2020 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
electricity crisis in salooni chamba
सलूणी (चंबा)। 33 केवी स्विचयार्ड में तकनीकी खराबी आने से विकास खंड सलूणी की 25 पंचायतों में शनिवार को पूरा दिन बिजली गुल रही। शनिवार को सुबह नौ बजे द्रब्बड़ में स्थित 33 केवी स्विच यार्ड में शॉट सर्किट होने से यह खराबी आई है। इसे ठीक करने के लिए बोर्ड की टीम से सुबह से लेकर शाम तक डटी रही। लॉक डाउन होने के चलते सभी लोग घरों में कैद हैं।
विज्ञापन

घरों में टाइम पास करने के लिए लोग टीवी और चीजों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, शनिवार को सुबह नौ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। शाम पांच बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

हालांकि बोर्ड की टीम खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए शाम पांच बजे के बाद भी डटी हुई थी। बोर्ड के अनुसार देर शाम तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड से आग्रह किया कि सलूूणी में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को जल्द बहाल करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अनूप रन्होत्रा ने बताया कि 33 केवी स्विच यार्ड में तकनीकी खराब आने से सलूणी की 25 पंचायतों में बिजली की आपूर्ति में बाधित है। बोर्ड की टीम बिजली बहाल करने में लगी हुई है। जल्द ही बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed