{"_id":"6a590f1914271bf6530d2d04","slug":"electricity-and-water-connections-of-two-hotels-and-a-sawmill-in-dalhousie-were-disconnected-chamba-news-c-88-1-ssml1006-190224-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में दो होटलों, आरा मशीन के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में दो होटलों, आरा मशीन के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे
Thu, 16 Jul 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में अवैध निर्माण करने पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने की कार्रवाई
कुछ माह पहले नोटिस जारी करने के बाद भी नियमों का पालन न करने पर कसा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी में अवैध निर्माण करने पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) ने दो निजी होटलों और एक आरा मशीन का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया है।
विभाग ने कुछ माह पूर्व जारी नोटिसों पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार संबंधित निर्माण कर्ताओं को पहले ही अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समयावधि के बावजूद नियमों का पालन नहीं किए जाने पर विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।
इस दौरान एक निजी होटल संचालक ने विभाग को आश्वासन दिया कि वह अपने अवैध निर्माण को स्वयं हटाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि अन्य मामलों में भी नियमों का पालन नहीं किया गया तो आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्लानिंग ऑफिसर यवनेश्वर सिंह जरयाल ने बताया कि अवैध निर्माणों के संबंध में काफी समय पहले नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह संयुक्त अभियान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग के सहयोग से चलाया गया। इसके तहत संबंधित परिसरों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे गए। विभाग ने लोगों से अपील की है कि भवन निर्माण से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें और नियमानुसार निर्माण कार्य करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
--