फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elders reached to get the vaccine by walking four km

चार किमी पैदल चल वैक्सीन लगवाने पहुंचे बुजुर्ग

Wed, 24 Nov 2021 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Elders reached to get the vaccine by walking four km
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगढार में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाता बुजुर्ग। - फोटो : Chamba
चंबा। 96 वर्षीय केसरी चंद और 80 वर्षीय कौशल्या देवी ने चार किलोमीटर पैदल चल कर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाकर मिसाल पेश की। उन्होंने अन्य लोगों को भी संदेश दिया कि कोरोना से बचाव में वैक्सीन की दोनों डोज कितनी जरूरी हैं।
विज्ञापन

आज जहां लोग पहली डोज लगवाकर दूसरी लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं, वहीं इन बुजुुर्गों ने अपने घर से कई किमी की दूरी वैक्सीन लगवाने के लिए तय की। केसरी चंद एक किमी दूर तो कौशल्या देवी चार किमी दूर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगढ़ार पहुंचीं।
विज्ञापन

डॉक्टरों सहित अन्य चिकित्सीय स्टाफ ने तालियां बजाकर उनकी हौसलाअफजाई की। साथ ही अन्य लोगों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए कहा। पहली डोज लगवाए हुए उन्हें बुधवार को 84 दिन हो गए। इसके चलते वे दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बुजुर्गों से प्रेरणा लेकर शायद अब युवा और अन्य लोग भी वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र का रुख करेंगे। खंड चिकित्सा अधिकारी समोट डॉ. सतीश फोतेदार ने बताया कि दोनों बुजुर्गों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे आगे आकर शीघ्र अपनी दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed