{"_id":"647f2448048712cf480946d5","slug":"education-department-will-recruit-disabled-teachers-in-the-district-chamba-news-c-88-1-sml1049-466-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में शिक्षा विभाग दिव्यांग शिक्षकों की करेगा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में शिक्षा विभाग दिव्यांग शिक्षकों की करेगा भर्ती
Tue, 06 Jun 2023 05:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 06 Jun 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में शिक्षा विभाग दिव्यांग शिक्षकों की भर्ती करेगा। इसमें शास्त्री अध्यापक ओटी के छह, भाषा अध्यापक एलटी के चार और जेबीटी अध्यापक पीएच के दो दिव्यांग शारीरिक अध्यापकों के पदों को भरा जाएगा। इसके चलते शिक्षा विभाग ने शारीरिक दिव्यांग अध्यापकों को 20 जून तक कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
खैर, लंबे अरसे से शारीरिक दिव्यांग अध्यापक अपने स्थान तक पहुंचने की राह ताक रहे थे लेकिन अब शारीरिक दिव्यांग अध्यापकों के लिए सुनहरा मौका मिला है। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं कि 20 जून तक योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से नियमानुसार योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन सादे कागज पर भी 20 जून तक या इससे पहले अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दे सकते हैं। इसकी पुष्टि उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने की है।