{"_id":"6704185b04281464f70d5db8","slug":"eco-club-organized-quiz-competition-in-chuwadi-college-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134622-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी कॉलेज में इको क्लब ने करवाई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी कॉलेज में इको क्लब ने करवाई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
Mon, 07 Oct 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी कॉलेज के इको क्लब ने वन्य जीव जागरूकता सप्ताह के तहत सफारी ऑफ नॉलेज शीर्षक से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई।
इसमें ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से 30 प्रश्नों का सेट प्रस्तुत किया गया। वन्यजीव संरक्षण, राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभ्यारण्य के स्थान, लुप्त प्राय प्रजातियों, जैव विविधता कॉरिडोर, बायो स्फीयर रिजर्व और राज्य एवं जिला स्तर पर वन्यजीव संबंधित ज्ञान परखा गया।
ईको क्लब प्रभारी डॉ. रूप ने बताया कि इस वर्ष ऐसे कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया है, जो कम समय में प्रतिभागियों के ज्ञान क्षेत्र को बढ़ा सके। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया ने इको क्लब के प्रयासों को सराहा। कहा कि ऐसी गतिविधियों से छात्रों की मानसिक क्षमता और ज्ञान में वृद्धि होती है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ईको क्लब चैंपियन, स्मृति शर्मा, रिया ठाकुर, उपेंद्र अहीर, काजल, अंकिता और कविता ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।